चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी श्रवण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह स्कूल के बगल में रखे है। बुधवार को गांव के ही आदित्य मिश्रा ने उधार में सिगरेट मांगा। उसने मना किया तो गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसका गला पकडकर काउंटर के अंदर घुसकर लात-घूसों से मारपीट की। शोरगुल सुनकर उसकी 75 वर्षीया मां प्रेमप्यारी ने आकर बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारापीटा। इसी दौरान आदित्य के चाचा घनश्याम व संतू उर्फ संतोष भी आ गए। इन तीनों ने मिलकर उसके साथ लाठियों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मारपीट का मुकमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...