पीलीभीत, मार्च 6 -- उधार में सिगरेट न देने पर दुकानदार के ऊपर गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि एक युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बौरख निवासी नत्थो देवी पत्नी इच्छाराम ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र रेवाराम गांव में परचून की दुकान चलाता है। चार मार्च को रात 10 बजे गांव का ही तेजपाल, करण और राजकुमार नशे की हालत में उसके पुत्र की दुकान पर उधार सिगरेट लेने आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.