बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के मनहनडीह गांव में एक दुकानदार को धमकाने और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। आरोप है कि उधार में सिगरेट देने से मना करने पर विपक्षी भड़क गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीन लिया। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मोबाइल छीनने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मनहनडीह निवासी गीता सोनकर पत्नी कन्हैया ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार को उनका बेटा आदित्य किराने की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी आरोपित शिवांग त्रिपाठी, श्वेत पांडेय और मनीष सिंह वहां आए और सिगरेट उधार मांगी। उधार सिगरेट देने से बेटे ने मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए। इसी बात को लेकर आरोपितों ने उसने जातिसूचक व अपशब्द कहकर अपमानित किया।साथ ही जानमाल...