हरदोई, मार्च 21 -- हरपालपुर। उधार सामान देने से मना करने पर आरोपियों ने दुकानदार को लात घूसे और डंडे से मारापीटा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महितापुर गांव निवासी राहुल बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। 17 मार्च की शाम 5 बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी शिवम व आदर्श उसकी दुकान से उधार सामान मांग रहे थे। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज धमकी देकर चले गए थे। 18 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे राहुल सेमरिया गांव में सुरेश प्रधान से बकाया पैसा वसूली को गया था। गांव के पंचायत घर के पास वहां मौजूद शिवम व आदर्श ने उसे लाठी डंडे व लात-घूसे से मारापीटा, जिससे उसके काफी चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया, मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हि...