गाज़ियाबाद, जून 25 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। उधार दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सीकरी कलां निवासी ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बताया कि काफी समय पहले बैंक कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता व अमित कुमार मित्तल ने पांच लाख रुपये उधार लिए थे और जल्द वापस करने की बात कहीं थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित ने ताकादा किया। आरोपियों ने ताकादा करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- उधार वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गुप्ता व अमित कुमार मित्तल निवासी बैंक कॉलोनी मोदीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...