उधार लेते रहे दूध, रुपये मांगने पर पीटा
फिरोजाबाद, मार्च 1 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पशुपाल से दूध खरीदने वाले दूधियों ने रुपया नहीं दिया। इस पर पशुपालक ने इन्हें दूध देना बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद भी रुपये नहीं चुकाए। बीते दिनों जब पशुपालक के बेटे ने इन्हें टोका तो उसके साथ मारपीट की तथा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शेखपुरा निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि वह दूध का कारोबार करता है तथा अपने घर पर पशु पालन करता है। आरोप है कि चार वर्ष पहले झाऊलाल, उसके बेटे शंकर देव एवं संजू उसके यहां से दूध लेकर फिरोजाबाद ले जाकर बेचते थे। इन लोगों पर दूध के करीब 17000 रुपये उधार हो गए। जब प्रमोद के बेटे ने रुपये मांगे तो उन्होने टालमटोल करना शुरू कर दिया। काफी वक्त तक रुपये न मिलने पर इन लोगों को दूध देना बंद कर दिया तथा लगातार वह इनसे रुपये मांगते रहे। इस पर यह रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.