शाहजहांपुर, मार्च 2 -- जैतीपुर के सूरजपुर गांव में हुए हादसे के बाद रवि के घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि 12 वर्षीय रवि पिता की मदद के लिए छोटे-मोटे काम कर लिया करता था और बदले में मिलने वाले पैसों से अपना जेब खर्च निकालता था। होली नजदीक होने के कारण वह कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहता था। हालांकि इसकी पुष्टि परिवार ने नहीं की। उनका कहना है कि वह खेलते-खेलते वहां पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले ही पिता विश्राम ने उधार लेकर बच्चों को नए कपड़े दिलवाए थे। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। अब परिवार को रवि के इलाज और उसके भविष्य की चिंता सता रही है। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर होने के कारण परिजन आगे की राह को लेकर परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.