उधार रुपयों का तकादा करने पर किया जानलेवा हमला, हत्या की धमकी
बुलंदशहर, जून 2 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर में उधार दिए हुए रुपये वापस मांगने पर दबंग आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को बुरी तरह मारापीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव कमालपुर निवासी पीड़ित पिंटू पुत्र वरन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने सतेंद्र पुत्र प्यारे लाल को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि 19 मई को सुबह पीड़ित पिंटू ने सतेंद्र से अपने उधार दिए हुए रुपये वापस मांगे तो आरोपी आग-बबूला हो गया और गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी रंजित, ललित, कमल सिंह, पिंटू, विशाल और बालजीत आदि के साथ मिलकर पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पिंटू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.