पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मुरशीद पुत्र यूनुस ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पड़ोस में रहने वाले जलिस ने उससे छह सौ रुपये उधार लिए थे। कई बार आरोपी से उसने रुपए वापस मांगे लेकिन आरोपी ने रुपए वापस नहीं किए। 20 मार्च को दोपहर ढज्ञई बजे जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अपने साथी वसीम और मुशाहिद के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। दोबारा रुपए मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...