उधार रुपये मांगने पर भांजे पर झोंका फायर
महोबा, मई 12 -- कबरई, संवाददाता। मामा को उधार दिए रुपये मांगना भांजे को भारी पड़ गया। बार-बार रुपये मांगने से आग बबूला मामा ने भांजे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित मामा उसके बेटा सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है। थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल गोस्वामी पुत्र कृष्ण गोस्वामी गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस को दी जानकारी में घायल ने बताया कि उसने जरुरत पड़ने पर अपने मामा को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। उधार रुपये वापस मांगने पर मामा लंबे समय से टरका रहा था। जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ। सोमवार को रुपये मांगने पर मामा ने अपने पुत्र और मौसेरे भाई के साथ मारपीट कर फायर झोंक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.