पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कृपा निवासी रामौतार सिंह ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसने 25 अगस्त 2023 को बसीम अख्तर, मजीद, अफरोज अहमद निवासी ग्राम सहगमा नगरिया थाना जहानाबाद को 4.10 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपियों ने छह माह में रुपये वापस करने का वादा किया था। निर्धारित समय बीतने के बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये वापस करने से मना कर दिया। उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...