पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मधुवन कॉलोनी निवासी सचिन अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी किराने की दुकान मंडी समिति गेट के पास है। ग्राम अटकौना निवासी वेगराज पुत्र लालताप्रसाद अपने गांव में ही किराने की दुकान करता है। वह अक्सर उसकी दुकान से उधार सामान ले जाता है। आरोपी करीब दो लाख 68 हजार रूपये का उधार सामान ले गया। इस बात की जानकारी दुकान के कर्मचारी रामहादुर और वेगराज के साले संजय को भी हैं। आरोप है कि वेगराज और उसके साले संजय ने उसके उधार रूपये नहीं दिए। 20 नवंबर 2025 को दोनों आरोपी उसको मंडी गेट के सामने मिले। जब उसने रूपये मांगे तो आरोपी आग बबूला हो गए और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.