उधार बीज न देना दुकानदार को पड़ा महंगा, ग्राहक ने की पिटाई
जौनपुर, जून 10 -- बरसठी,हिन्दुस्तान संवाद। उधार में धान का बीज न देना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। ग्राहक ने अपने साथियों के साथ दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे चोट लग गयी। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर एक अज्ञात और दो नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला सुखलालगंज बाजार का है। थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव निवासी रणजीत सिंह की सुखलालगंज बाजार में खाद और बीज की दुकान है। आरोप है कि दुकान पर रामपुर थाना क्षेत्र के चौर गांव निवासी नितिन पटेल उधार धान का बीज मांग रहे थे। जिस पर दुकानदार ने उधार बीज देने से मना कर दिया। दुकानदार के मना करने से गुस्साए नितिन पटेल अपने साथी राजू पटेल निवासी दमोदरा थाना रामपुर और एक अज्ञात के साथ मिलकर पिटाई कर दिया। पिटाई करता देख आसपास के अन्य दुकानदार पहुंच गये। लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.