जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव में ईंट से सिर कूचकर हुई फूफेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने सीडीआर, सर्विलांस, वाहन के चेचिस नंबर और रामपुर स्थित एक शराब की दुकान से मिला सीसीटीवी फूटेज भी बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि हत्या महज 14 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुई है। सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मेहंदी निवासी बृजेश कुमार यादव पुत्र लालचंद्र यादव का ननिहाल भदोही जिले के तुलसी चक गांव में था। पुलिस की जांच में पता चला कि बृजेश अपने मामा के लड़के रोहित से किसी काम के लिए 19 हजार हजार रुपये कर्ज लिया था। यह कर्ज रोहित ने किसी से 10 फीसदी ब्याज पर पैसा लेकर दिया था। कुछ दिन पहले वापस मांगने पर बृजेश ने रोहित को चार हजार...