उधार न देने पर सेवानिवृत्त होमगार्ड को पीटा
बरेली, जून 29 -- आंवला। गांव सिकरोड़ा निवासी लीलाधर होमगार्ड से रिटायर होने के बाद गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 28 जून की शाम करीब आठ बजे गांव के दो युवक उनकी दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। जब लीलाधर ने पिछले चार हजार रुपयें बकाया होने की बात कहकर और उधार देने से मना किया, तो दोनों भाई आग-बबूला हो गए और गालियां देने लगे। बुजुर्ग लीलाधर जान बचाकर घर के अंदर भागे, तो आरोपी घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.