उधार न देने पर घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सूजापुर (धमैडा कीरत) में उधार देने से इंकार करने पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे नितिन पुत्र जगदीश उसके घर में घुस आया। आरोप है कि नितिन ने चार लाख रुपये उधार मांगने से मना करने पर डंडे, लात-घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पर पहले से ही करीब 50 हजार रुपये बकाया हैं, जो वर्ष 2020 से नहीं लौटाए गए हैं। घटना के दौरान शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.