उधार नहीं देने पर दुकानदार सहित पांच को पीटा
आरा, जून 13 -- अगिआंव। नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरूणा गांव में उधार में सामान नहीं देने पर दुकानदार सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी गयी। इससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में पंकज कुमार केशरी, उनके पिता सुशील प्रसाद केशरी, चाचा सुरेश प्रसाद केशरी और चचेरे भाई सतीश कुमार शामिल हैं। इनमें सुशील प्रसाद केशरी की हालत काफी गंभीर बनी है, जिनका इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है। इस मामले में पंकज कुमार केशरी के बयान पर गांव के ही पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.