हरदोई, मई 29 -- पाली। भाई को उधार दिए रुपये मांगने मायके आई एक महिला ने अपने भाई, पिता और भाभी पर मारपीट कर गहने उतार लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए पीएचसी भेज कर उसका इलाज कराया है। कन्नौज के मोहल्ला रानी चाह निवासी प्रीति पत्नी धर्मेन्द्र अवस्थी ने बताया कि उसका मायका पाली थाना क्षेत्र के गांव बसेलिया में है। फरवरी 2025 में उसने अपने भाई को ढाई लाख चार पहिया वाहन खरीदने पर उधार दिए थे। भाई ने दो चार माह में आलू और गेहूं की फसल बिक्री कर रुपये अदा करने की बात कही थी। उसने बताया कि उसकी ससुराल में इत्र का कारोबार होता है। एक साल तक उसने भाई से रुपये नहीं मांगे। ससुराल में मकान निर्माण होने पर जब उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तब भाई से रुपये देने को कहा। भाई ने मायके आकर रुपये ले जाने की बात कही। प्री...