उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक से मारपीट
गाज़ियाबाद, मई 31 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। आरोप है कि युवक को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में विक्रांत शर्मा उर्फ विक्की पंडित रहते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आशीष गुप्ता को कुछ समय पूर्व रुपये उधार दिए थे। 29 मई को रुपये मांगने पर आशीष ने उन्हें शाम के समय अपने घर बुलाया।
हमले का विवरण आरोप है कि शाम के समय जब वह घर पर बैठे थे तो आशीष ने फोन कर बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर आए तो आशीष ने अपने साथी अमित पांचाल, बब्बू कश्यप, सौरभ कश्यप, ध्रुव पांचाल के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.