उधार दिए रुपये मांगे तो युवक को पीटकर किया घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरेचंदू निवासी अनुभव द्विवेदी ने अपने पड़ोसी हिमांशु द्विवेदी को कुछ दिन पूर्व एक हजार रुपए उधार दिया था। आरोप है कि 25 जून को फोन कर रुपये वापस मांगा तो हिमांशु द्विवेदी अपने साथी गांव के ही शिवम पांडेय घर आकर जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.