गोरखपुर, जून 7 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के कोडरी उर्फ हड़ही निवासी एक व्यक्ति को उधार दिए 46 हजार रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने जातिसूचक गाली देते हुए मारा पीटा और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के कोड़री उर्फ हड़ही निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि देवरिया निवासी एक व्यक्ति सहजनवा नगर पंचायत के जिगिना में किराए पर रहता है। गीडा स्थित एक सरिया फैक्ट्री में डंफर चालक है। तीन माह पूर्व 46 हजार रुपये उधार लिया था। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देवरिया निवासी नीरज पाल व राहुल सिंह पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.