नोएडा, मार्च 18 -- रबूपुरा। निलौनी गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि तकादा करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निलौनी गांव निवासी वेदराम का आरोप है कि कय्यूम ने वर्ष 2009 में उनसे दो लाख बीस हजार रुपये उधार लिए थे। कय्यूम रुपये वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित मंगलवार को कय्यूम के घर अपने रुपये का तकादा करने गया था। इससे गुस्साए आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दोबारा रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल बुजुर्ग को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.