फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- नवाबगंज। जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव उगई निवासी गुंजन पत्नी विकास तीन दिन पूर्व अपने मायके गांव सिरोली आई थी। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे गुंजन ने पड़ोसी महिला से पूर्व में उधार दिये 2000 रुपये वापस मांगे। जिस पर महिला ने रुपए देने से मना कर गाली गलौज करने लगी। गाली गलौज का विरोध करने पर महिला व उसके परिजनों ने गुंजन को मारपीट कर दी और जानमाल की धमकी देकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...