उधार दिए रुपए मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला बोला, तीन जख्मी
लखनऊ, जून 1 -- अवध विहार योजना के युवक ने परिचित से उधार दिए गए 95 हजार रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर बीमारी से उबरे पीड़ित समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अवध विहार योजना सेक्टर पांच निवासी प्रद्युम्न कुमार सिंह का हाल में ही लिवर ट्रांसप्लांट हो चुका है। प्रद्युम्न के मुताबिक उन्होंने परिचित वृंदावन योजना सेक्टर 18 निवासी शिवपूजन सिंह को 95 हजार रुपए कुछ दिन पहले उधार दिए थे। शनिवार को वह दो साथियों के साथ रुपए वापस मांगने गए थे। यह भी पढ़ें- उधार के 95 हजार मांगे तो कुल्हाड़ी से किया हमला, लिवर ट्रांसप्लांट करा चुके युवक समेत तीन घायल आरोप है कि रुपए वापस मांगने की बात पर शिवपूजन भड़क गया। उसने गालियां देते हुए उनके साथ ही साथ गए संतोष सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.