हापुड़, मई 20 -- व्यापार के लिए दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक को आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गली गलौज भी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी अरुण बैनीवाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई ने एक अप्रैल 2023 को फर्नीचर कारोबार को बढ़ाने के लिए मेरठ गेट के रहने वाले दयाल फर्नीचर के संचालक आकाश गर्ग और पवन गर्ग को पांच लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रुपये वापस करने के लिए लिखित स्टांप भी तैयार किया गया था। मगर, तय समय गुजरने के बाद भी आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। छह मई 2026 को उसके चचेरा भाई ने रुपयों का तकादा करने के लिए उसे आरोपियों...