पीलीभीत, मई 4 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी राजेंद्र ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि एक मई को रात साढ़े आठ बजे घर के पड़ोस में रेलवे फाटक पर चने बेच रहे पकड़िया निवासी झब्बर ने उसने पांच रुपए के चने लिए। उसके पास Rs.500 का नोट होने के कारण झब्बर ने खुले रुपये मांगे। इस पर उसने थोड़ी देर में पांच रुपये ले लेने को कहा। इस बात से नाराज होकर झब्बर और उसके दोनों पुत्रों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए लाठी,डंडों से मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- रास्ते में युवक से मारपीट,धारदार हथियार से हमला पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- लेनदेन विवाद में मारपीट, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.