उधार के 95 हजार मांगे तो कुल्हाड़ी से किया हमला, लिवर ट्रांसप्लांट करा चुके युवक समेत तीन घायल
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। 95 हजार रुपये की वसूली को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें लिवर ट्रांसप्लांट करा चुके युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी हमले के बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हमले का विवरण अवध विहार योजना सेक्टर-5 निवासी प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने वृंदावन योजना सेक्टर-18 निवासी शिवपूजन सिंह को कुछ समय पूर्व 95 हजार रुपये उधार दिए थे। शनिवार को जब वह अपना बकाया लेने उसके पास पहुंचे तो आरोपी भड़क गया और अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगा। जब प्रद्युम्न ने इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.