अमरोहा, जून 27 -- गजरौला। उधार के 84 हजार रुपये मांगने पर ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। रुपये देने से भी मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के चौबारा गांव निवासी महकार सिंह ने चेक माध्यम से गांव के ही इश्हाक को 84 हजार रुपये उधार दिए थे। समय पूरा होने पर महकार सिंह ने अपने रुपये वापस मांगे। पहले तो इश्हाक टालमटोल करता रहा। महकार ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा रुपये देने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में इश्हाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। यह भी पढ़ें- उधार दी रकम वापस मांगने पर मारपीट यह भी पढ़ें- रुपये के लेनदेन पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...