बाराबंकी, अप्रैल 7 -- मनोज सिंह/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवंगी मजरे हैदरगंज में उधार के रुपए वापस मांगने पर विपक्षी ने महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला का एक दांत टूट गया। जबकि बेटा घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता संगीता देवी का आरोप है कि गांव के ही रिंकू और उसके परिजनों ने बीमारी का बहाना बनाकर उनके पुत्र अतुल से करीब 40 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पैसा वापस नहीं किया गया, तो 9 फरवरी की शाम संगीता और उनका बेटा रुपये मांगने आरोपी के घर पहुंचे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने संगीता और उनके बेटे पर हमला कर दिया।आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.