पीटीआई, मार्च 23 -- दिल्ली के कंझावला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 हजार रुपये का कर्ज न चुकाने पर 54 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई है और वह कंझावला इलाके का रहने वाला है। हत्या को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च को तब सामने आई जब एक पीसीआर कॉल ने पुलिस को इलाके में हुए झगड़े के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि पीड़ित जिनका नाम अगलु (55) है उन्हें पहले ही संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।' यह भी पढ़ें- दिल्ली में अगले महीने से महंगी हो सकती है बिजली, पर राहत की भी एक बातझगड़ा 30 हजार रुपये के कर्ज को...