बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी अन्तर्गत गांव काजीवाला में उधार के पैसे मांगने को लेकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली के गांव काजीवाला निवासी जावेद पुत्र नफीस किराये पर गाड़ी चलता है। गांव निवासी इस्लाम उर्फ काले पुत्र कययूम पर गाड़ी किराये के सात हजार रूपये का उधार है। गुरूवार को जावेद ने काले से अपने उधार के रूपये मांगे तो काले ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर काले और उसके परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जावेद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जावेद के पिता नफीस ने काले सहित पांच के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.