गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में उधार के रुपये लौटाने के बहाने घर बुलाकर चार लोगों ने एक युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में युवक के सिर में चोट आई और हाथ टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी की राहुल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले दिनेश कुमार का बेहटा हाजीपुर गांव में रहने वाले मोहित धामा के खिलाफ चैक बाउंस का न्यायालय में केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि मोहित धामा ने 27 मार्च की शाम रुपये देने के बहाने घर पर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंचे तो वहां पर रोहित धामा और रवनीत धामा पहले से बैठे हुए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान मोहित से कहासुनी हो गई। इस पर मोहित, रोहित, रवनीत व उनके पड़ोसी राजपाल ने लाठी डंडे से मार...