उधार के रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप
औरैया, जून 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा अमावता निवासी एक युवक ने उधार के रुपये मांगने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पचदेवरा अमावता निवासी युवराज सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को तीन हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए जा रहे थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। युवराज सिंह के अनुसार 10 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी ईको कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शराब ठेके के पास कुछ लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.