उधार के रुपये मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, थाने में दी तहरीर
संभल, जून 16 -- उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली चन्दौसी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीकरी गेट पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र राशिद अली ने प्रभारी निरीक्षक चन्दौसी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी लक्ष्मणगंज मंदिर के पीछे रहने वाले फैजान उर्फ चांद बाबू पुत्र इरफान से कई वर्षों पुरानी जान-पहचान है। आरोप है कि मई 2024 में फैजान ने निजी आवश्यकता बताकर उससे 96 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें 10 हजार रुपये ऑनलाइन और 86 हजार रुपये नकद दिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेते समय आरोपी ने जल्द वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की। जब उसने कई बार अपने पैसे मांगे तो आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.