उधार के रुपये मांगने पर युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत
औरैया, जून 2 -- औरैया, संवाददाता। ग्राम पढ़ीन निवासी युवक की मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट करने और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम पढ़ीन निवासी मोहित कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रोहित पाल औरैया-फफूंद मार्ग स्थित गांव पखनगोई के सामने गुटखा की दुकान चलाता था। आरोप है कि गांव पखनगोई निवासी विवेक उर्फ सनी पुत्र परशुराम ने रोहित से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।तहरीर के अनुसार सोमवार शाम रोहित अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान विवेक उर्फ सनी अपने साथी गोरे पाल के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.