बुलंदशहर, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी एक युवक के साथ उधार के रुपये मांगने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव इस्माइलपुर निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने खेत पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अमित, जो उसके खेत के पास लगान पर खेती करता है, ने उससे पहले 10 हजार के पुले उधार लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि उसने कई बार रुपये मांगे, लेकिन आरोपी बार बार टरका रहा था। आरोपी अमित 4-5 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जां...