सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट, नगदी छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐलाही गांव निवासी अमित पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब छह माह पूर्व 1.35 लाख रुपये अभिषेक पटेल को दिलीप पटेल के माध्यम से उधार दिए थे। आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे वह शीतला मंदिर रॉबर्ट्सगंज गया था। इसी दौरान अभिषेक पटेल, दिलीप पटेल समेत सात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक दुकान पर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उससे 86 हजार रुपये ले लिए, जिसमें 60 हजार रुपये ऑनलाइन और 26 हजार रुपये नगद शामिल हैं। इसके बाद लाठी-...