बदायूं, मई 8 -- उधार के रुपये मांगने पर गालीगलौज, लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव जगुआसई का है। यहां के रहने वाले शिवराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव के धनपाल को दस हजार रुपये उधार दिए थे, जो काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं किए गए। आरोप है कि 28 अप्रैल को रुपये मांगने पर धनपाल, लक्ष्मन, मुनेन्द्र और नेकसू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई और शरीर पर कई चोटें आईं। यह भी पढ़ें- फोन पर गाली गलौज करने पर मारपीट पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.