हरदोई, अप्रैल 19 -- शाहाबाद (हरदोई) संवाददाता। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में उधार के रुपये मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने पैसे वापस मांगने पर महिला को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी शिवानी पत्नी दीपू ने गांव के ही उमेश और बृजेश को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए, तो शिवानी लगातार उनसे अपनी रकम मांग रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात शिवानी एक बार फिर पैसे मांगने पहुंची। इसी बात से नाराज होकर उमेश और बृजेश आगबबूला हो गए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शिवानी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.