उधार के रुपये मांगने पर की मारपीट
हापुड़, मार्च 7 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी व्यक्ति ने उधार के रुपये मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी शाहरुख ने बताया कि वह दिव्यांग है, उससे मोहल्ला निवासी युवक ने आठ हजार रुपये उधार लिए थे। उसको रूपये एक माह में वापस देने की बात कहीं। पीड़ित ने समय पूरा होने पर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.