उधार के रुपये मांगने गई महिला से मारपीट, पति-पत्नी पर केस
अमरोहा, जून 20 -- डिडौली क्षेत्र के गांव असगरीपुर गांव में उधार के रुपये मांगने गई महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव असगरीपुर निवासी रहीस आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उनकी पत्नी इदरीस की पत्नी के पास अपने उधार के रुपये लेने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद इदरीस उसकी पत्नी और आमना ने महिला के साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट कर दी। घटना में आंख में चोट आई। यह भी पढ़ें- फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इदरीश और उसकी पत्नी आमना के खिलाफ संबंधित धाराओं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.