सुल्तानपुर, मार्च 16 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे अपने घर बुलाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से वह न्याय के लिए भटकता रहा। यह मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुसेला (सराय जुझार) गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी दलित युवक दिनेश गौतम का आरोप है कि उसने कुछ समय पहले गांव के ही धर्मेंद्र गुप्ता और रामसूरत गुप्ता को जरूरत के समय कुछ रुपये उधार दिए थे। जब उसे पैसों की आवश्यकता पड़ी तो उसने दोनों से अपना उधार वापस मांगा।दिनेश के अनुसार, पैसे देने के बहाने दोनों आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.