बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी, संवाददाता। उधार दिए गए रुपए वापस मांगने पर एक युवक के साथ रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम टिहुर्की निवासी विवेक कुमार, पुत्र विजय कुमार, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 10 नवंबर 2025 को गांव के ही चुनमुन सिंह, पुत्र गया सिंह, को जरूरत के समय 20 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि जब भी विवेक अपने पैसे वापस मांगते थे, तो आरोपी टालमटोल करते रहते थे।विवेक कुमार के अनुसार, वह रामनगर से महादेवा मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि 7 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह ई-रिक्शा लेकर महादेवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महादेवा गेट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.