शामली, अप्रैल 3 -- शामली। गढ़ी पुख्ता में उधार के पैसे मांगने पर एक कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ऋषभ मित्तल के साथ कुछ युवकों ने गुरुवार की रात में मारपीट एवं दुकान में तोड़फोड़ की गई। आरोप लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला 100 रुपये के उधार विवाद को लेकर हुआ था, जिसमें व्यापारी के प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ भी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। महावीर चौक स्थित बाजार में ऋषभ मित्तल की नेट बैंकिंग और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। आरोप है कि शोएब पुत्र यूसुफ नामक युवक पर ऋषभ के 100 रुपये उधार थे। जब ऋषभ ने अपने पैसे वापस मांगे, तो शोएब ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद, शोएब अपने कुछ साथियों के साथ ऋषभ की दुकान में घुस आया। उन्होंने ऋषभ को गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से रस्सी व चे...