बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह थाना क्षेत्र में उधार दिए गए पैसे मांगने गई एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची उसकी जेठानी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र के हटवाराय बारा गुन्नू गांव निवासी ममता देवी, पत्नी राजू, ने बताया कि गांव के ही निवासी कृपा पुत्र जगदेव ने उससे कुछ समय पहले बड़ी धनराशि उधार ली थी। तय समय बीत जाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं किए गए तो ममता देवी रविवार की रात करीब आठ बजे अपने पैसे का तगादा करने आरोपी के घर पहुंची।आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर कृपा और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.