उधार के छह लाख मांगने गए युवक पर हमला
देहरादून, मई 25 -- देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी ग्रांट में उधार के रुपये मांगने गए युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, कारगी ग्रांट निवासी शाहीद ने तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई शहजाद अली ने इमरान और इरफान पुत्र रमजान निवासी कारगी ग्रांट को छह लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये लौटाने की तय तिथि निकलने के बाद भी आरोपी टालमटोल करते रहे। 24 मई को इमरान ने उसे घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद एहसान, जिशान, कुर्बान और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- राजापुर में पुरानी रंजिश में मारपीट, छह युवक घायल आरोप है कि लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.