मेरठ, अगस्त 3 -- मवाना क्षेत्र के गांव सठला में पुराने लेन-देन का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। छह लाख रुपये की उधारी का हिसाब मांगने पहुंचे एक युवक पर कथित तौर पर कई लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सठला निवासी बाबर पुत्र अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सलमान ने करीब दो वर्ष पहले गांव के ही दो लोगों को छह लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। इसी को लेकर लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।आरोप है कि 30 जुलाई को आरोपि...