बिजनौर, अप्रैल 15 -- शेरकोट। उधार की रकम लेन-देन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मनिहारान निवासी सुहैल अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साले फैज रहमान को लेने चुंगी नंबर 5 पहुंचे थे। इसी दौरान वहां शाकिर पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला खुराडा खड़ा हुआ था। जिस पर उसके 70,000 रुपये बकाया हैं। आरोप है कि जब सुहैल ने अपने पैसे मांगे तो शाकिर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर शाकिर ने अपने भाई जावेद और भतीजे आमिर को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर सुहैल पर बेल्ट और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। हमले में सुहैल को गंभीर चोटें लगीं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आमिर ने लोहे के पंच से सुहैल की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.