रामपुर, अप्रैल 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजी गली निवासी नईम अहमद कपड़ा व्यापारी हैं। वह थोक में कपड़े का व्यापार करते हैं। नईम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति उसकी दुकान से कपड़े लेता था। एक अप्रैल को वह दुकान पर आया और करीब साढ़ दस लाख रुपये के कपड़ ले गया और रूपए बाद में देने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद वह दुकान बंद करके फरार हो गया। दिन बीतने पर नईम जब उसकी दुकान पर गया तो वहां ताला लगा था। जानकारी करने के बाद वह आरोपी के घर पहुंचा तो वहां भी ताला लगा हुआ था। वहीं उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। पीड़ित व्यापारी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.