चंदौली, जून 8 -- चंदौली, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर छिड़े निवासी मुंशी मनोज कुमार खरवार की हत्या के मुख्य आरोपी को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की साजिश पीडीडीयू रेलवे में तैनात लोको पायलट ने रची थी। लोको पायलट ने मुंशी से उधार पर रुपये लिए थे। मूलधन और ब्याज के रुपये मांगने से नाराज रेलकर्मी ने बिहार के दो शूटरों को डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुंशी की हत्या करायी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल, खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है。 यह भी पढ़ें- साइकिल सवार मुंशी का हत्यारोपी शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायलमुख्य आरोपी की गिरफ्तारी एसपी आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में इस मामले का खुलासा किया। वहीं इस घटना में पुलिस ने बीते रविवार को मुठभेड़ के दौरान बिहार के भोजपुर जिले के एक शूट...